Tranding
Fri, 05 Jun 2026 06:25 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25 दिन से शेष रहने के पूर्व बोधगया में किया गया योगाभ्यास।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया विशाल कार्यक्रम, हजारों लोगों ने किया शिरकत 

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया ।जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25 दिन शेष रहने पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के 25 दिन का रहने पर काउंट डाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में समाजसेवी,स्कूली बच्चों सहित कई अन्य लोग शामिल हुए और योग अभ्यास किया।आज सूर्योदय होते ही सभी लोग एक साथ योग का अभ्यास किया। बता दे कि यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिन पहले से ही उल्टी काउंटडाउन शुरू किया गया था जहां आज बोधगया में 25 दिन शेष रहने पर भी यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूरे देश में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के पूर्व 100 दिन, 75 दिन, 50 दिन, और 25 दिन शेष रहने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की 100 दिनों की उल्टी गिनती की शुरुआत दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था।जहां पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे और योगाभ्यास किया।वर्ष 2024 का यह योग थीम महिला सशक्तिकरण पर हैं।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap