Tranding
Wed, 10 Jun 2026 04:45 PM

बिहार के मशहूर धावक परवेज उर्फ टाइगर ने भारतीय कोच का कोर्स पूरा किया

मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार के टाइगर कहे जाने वाले धावक मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर ने भारतीय खेल प्राधिकरण पटियाला से कोच का कोर्स समाप्त कर लिया है।मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर मूल रूप से बिहार के मानसिंहपुर बिझरौली,प्रखंड जन्दाहा जिला वैशाली है का निवासी।टाइगर ने 42 दिन तक भारतीय खेल प्राधिकरण पटियाला पंजाब में रहकर कोच का कोर्स पूरा किया।इस दौरान से टाइगर के कोच सुरेश कुमार,अमित सिंह एवं परिवारवाले और उनके ग्रामवासी ने टाइगर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस दौरान टाइगर ने देश के विभिन्न ओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात भी किया।जो इस प्रकार है तजिंदरपाल सिंह तूर गोला फेक, अन्नू रानी भाला फेक, ज्योतिका दत्ता भारतीय तलवारबाजी, शिवपाल सिंह भाला फेंक,रोहित यादव,रोहन यादव भाला फेंक।इस मौके पर खेल शिक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि कोच हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्वपूर्ण अंग है। इस को लेकर सुरेश कुमार,अमित सिंह, निशु रिचा,जाफर इकबाल,इमरान खान,चांदनी प्रवीण, अब्दुल मदीना,इरफान रजा,आदर्श कुमार,निशु,अंकित, गोलू,अविनाश,प्रभु, दिलशान,मंजेश आदि ने मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर को बधाई दी है।वहीं वैशाली जिले के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता ने कोच के लिए पंजाब जाकर कोर्स करने पर मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर को दिली मुबारकबाद पेश की है।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap