Tranding
Wed, 03 Jun 2026 06:03 AM

दिल में छेद हुए बच्चों का निशुल्क इलाज होगा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

6 महीना से लेकर 18 साल तक की युवक,युवतियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा, संवाददाता को इस बात की जानकारी,बेतिया रोटरी क्लब टाउन के उपाध्यक्ष,मदन वनीक ने बताया कि ने इसके लिए मेगा कैंप 3 और 4 अक्टूबर को मेगा स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है।रांची में डॉक्टर बृजेश पी कोटाइल एम्स कोचचिल के द्वारा इलाज किया जाएगा,वहां पर जिले के जितने बच्चे होंगे,उनकी मेगा स्क्रीनिंग की जाएगी,फिर उन्हें केरल ले जाया जाएगा,वहां उनका निशुल्क ऑपरेशन के साथ दवा भी दिया जाएगा।

रोटरी क्लब बेतिया टाउन के सचिव रमेश चौधरी ने भी संवाददाता को बताया कि जो लोग गरीब,असहाय,निम्न मध्यमवर्गी हैं उनके इलाज का खर्चा बेतिया रोटरी क्लब उठाएगी। अभिभावकों से रोटी क्लब नेआग्रह किया है कि पूर्व के सारे कागजात,आय प्रमाण पत्र,बीपीएल कार्ड,पीला कार्ड लेकर रांची मेगा स्क्रीनिंग कैंप में पहुंचे,वहां से जांच कर डॉक्टर की टीम वैसे बच्चे जिनके दिल में छेद है,उन्हें केरल केअमृतअस्पताल में भेजा जाएगा,जहां उन्हें निशुल्कऑपरेशन होगा। बेतिया रोटरी क्लब टाउन के सचिव ने कहा कि जो लोगों कोआने-जाने में पैसा के लिए अक्षम है,उन्हें मैंअपने निजी कोष से भुगतान करूंगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap