Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:45 AM

पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकाला, पति ने रचाई दूसरी शादी,प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक पति ने दूसरी शादी रचाकर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया,पीडिचा शाहनवाज खातून उम्र 29वर्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुड़ गई हैl प्राथमिकी में,शाहनवाज खातून ने बताया कि उनकी शादी 11वर्ष पहले बहुवरवा निवासी,खुर्शीद आलम से हुई थी,इधर कुछ सालों से उसका पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था,खाना पीना बंद कर दहेज के लिए मारपीट करता था, इसको लेकर गाँव में पंचायती भी की गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने,उसे मारपीट पर घर से बाहर निकाल कर पति ने दूसरी शादी रचा ली l पीड़िता शाहनवाज खातून ने बहुरवा गांव निवासी उसके पति, खुर्शीदआलम, ससुर नूरहसन मियां, सास, साजदा खातून, जगदीशपुर गाँव के निवासी नंदोई,जान मोहम्मद ननद, नजीरा खातून तथा मुफासिल के रूपडीह निवासी,अफरोज को नामजद किया हैl आरोप है कि नामजद अभियुक्त उसे मारपीट कर प्रताडित करने में शामिल है,वहीं अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है l इस तरह की घटना दिन प्रतिदिन सुनने को मिल रही है, मगर पुलिस प्रशासन है कि मूकदर्शक बनी हुई है,एक पत्नी को छोड़कर दूसरे पत्नी से शादी रचाना कानूनी जुर्म है, न्यायालय को इस तरह केअभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि ऐसा करने वाले लोगों का मनोबल टूट जाए l

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap