Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:34 AM
राजनीति / Feb 20, 2023

शोषित समाज दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के इमामगंज प्रखंड के भगहर गांव में शोषित समाज दल की ओर से दल का नीति सिद्धांत, वक्तब्य व कार्येक्रम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुरुआत दल के झण्डा तोलन के साथ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अध्यक्षता शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह व उद्घाटन शोषित समाज दल के राज्य मंत्री रामबिलास प्रसाद ने की। प्रशिक्षक के रूप में शोषित समाज दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा० रामदुलार मौर्या ने अपने वक्तव्य में शोषित समाज दल के नीति, सिद्धान्त व कार्येक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे देश मे शोषित समाज दल एक मात्र दल है जिसके पास लिखित सिद्धान्त वक्तब्य की किताब है। इस किताब में कृषि नीति, शिक्षा नीति, गन्ना नीति, बेरोजगारी दूर करने की नीति, मानववादी शिक्षा नीति आदि नीतियाँ का वर्णन किया गया है। आज के समय शोषित समाज दल के सिवा कोई ऐसी पार्टी नही है जिसके पास हर समस्या का लिखित सामाधन है।

  इस शिविर में शोषित समाज दल यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार, शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो उमाकान्त राही,प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल, दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, झारखंड प्रभारी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रसिद्ध गायक केदारनाथ भास्कर व मुकेश अर्जक, अमेरिका महतो, विनोद अर्जक, मथुरा प्रसाद अकेला, राष्ट्रीय मंत्री बृजनदन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग ने भाग लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap