Tranding
Fri, 27 Feb 2026 12:15 PM

नीतीश कुमार अब समाधान यात्रा के बाद,बजट सत्र उपरांत देश की भी यात्रा पर निकलेंगे।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार के मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में,यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वे बजट सत्र के बाद पूरे देश की भी यात्रा पर निकलेंगे। इसका अर्थ साफ है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वे विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए वे पूरे देश की यात्रा करेंगे। इसके तहत वे दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री ने अपनी समधान यात्रा शुरू करने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह जल्द ही देश की यात्रा पर जाने वाले हैं, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि पहले वे समाधान यात्रा पूरी करेंगे,बजट सत्र के बाद देशव्यापी यात्रा की तैयारी की जाएगी।मुख्यमंत्री की यह घोषणा कई मायनों में खास माना जा रहा है। दरअसल,नीतीश कुमार पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह इस साल दिल्ली में सरकार बदलने के लिएअपनी पूरी कोशिश तेज कर देंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के साथ ही नीतीश कुमार ने यह घोषणा की थी कि विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए वह सभी राज्यों का दौरा करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap