Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:30 PM

शारदा नारायण हास्पिटल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

मऊः विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में आज शनिवार को विश्व तंबाकू दिवस का आयोजन हुआ।तम्बाकू का त्याग करो, अपने जीवन का उद्वार करो नारे के साथ ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस इस वर्ष मनाया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मनाया जाता है। तंबाकू के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा इसकी खपत कम करने की दिशा में जागरुकता पैदा किया जाता है। इससे संबंधित प्रभावी नीतियों की वकालत करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। भारत वर्ष में प्रतिवर्ष तंबाकू से लाखों लोगों का जीवन समाप्त होता है। तंबाकू का निषेध करने से जीवन का उद्वार होगा। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह विचार विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में व्यक्त किया।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि तंबाकू के पौधे का सामान्य नाम निकोटियाना टैबैकम है। इसके द्वारा धूम्रपान, चबाने, सूंघने या निकोटिन निकालने के लिए किया जाता है। तंबाकू में मौजूद निकोटिन शराब, मार्फिन व कोकिन जैसे नशे की लत लगाती है। युवाओं में इसका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है जो उनके स्वास्थ्य के लिए घातक है। इस अवसर पर डॉ राहुल कुमार ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणाम पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap