Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:30 PM
अपराध / Mar 21, 2023

दिनदहाड़े दवा व्यवसायी के पुत्र बुलबुल की हुई हत्या।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्धीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के काली बागओपी थाना क्षेत्र के बुलाकी सिंह चौक पर सेहत दवाखाना के मालिक जमील अख्तर के पुत्र बुलबुल को अपराधियों ने सुबह 9.30 बजे के लगभग सिर में गोली मार दी। गोली मारने वाला अपराधी मौके से पैदल ही फरार हो गया। गोली लगने के बाद बुलबुल की मौके पर ही मौत हो गई। बुलबुल लिबर्टी सिनेमा के पास का रहने वाला था,जो ठेकेदारी और बालू खनन का टेंडर का भी काम करता था। गोली किसने और किस कारण से मारी गई,यह पुलिस की जांच में ही सही पता चल पाएगा। पुलिस शव का अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।इस घटना से पूरे शहर बेतिया में तहलका मच गया है,इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है । घटनास्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई है।परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस गोली मारने वाले अपराधी की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करेगी। मृतक के परिजनों के द्वारा शव को सोआ बाबू चौक पर रखकर काफी हंगामा खड़ा किया गया,एसपी और डीआईजी को बुला कर विधिवत जांच करने की मांग की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap