Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:20 PM

अग्निकांड के बचाव के संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। तेजी से बढ़ रही गर्मी के दृष्टिगत संभावित अग्नि कांडों से बचाव को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद वासियों से बचाव हेतु अपील करते हुए सचेत किया है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही अग्निकांड की घटनाएं भी प्रारंभ हो गई है। गर्मी के दिनों में जब तेज पछुआ हवा चलती है तो गांव में अग्निकांड की घटनाएं बड़े पैमाने पर घटित होती हैं, इसके फल स्वरुप हमारे घरों, खेत खलिहानो एवं जानमाल को भारी छती पहुंचती है। उन्होंने इस संबंध में बताया कि बहुत छोटी-छोटी सावधानियां अपना कर हम अग्निकांड की घटनाओं को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में लगने वाली आग से गांव अत्यधिक प्रभावित होते हैं, ऐसे में रसोई घर यदि फूस का हो तो दीवार पर मिट्टी का लेप अवश्य लगा दें। रसोइ घर की छत ऊंचा रखें, घरों में बालू, मिट्टी बोरे में भरकर अवश्य रखें । हवन , आदि सुबह के 9:00 बजे से पहले कर ले। बिजली के शार्ट - सर्किट के आग से बचने हेतु पहले से वायरिंग की मरम्मत करा लें । मवेशियों को आग से बचने के लिए, मवेशी घर के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम रखें एवं उनकी निगरानी हमेशा करते रहें। गर्मी के दिनों में, दिन में तेज व गर्म हवाएं चलती है इसलिए जहां तक संभव हो गर्मियों में दिन का खाना 9:00 बजे सुबह से पहले बना ले तथा रात का खाना 6:00 बजे के बाद बनाएं ।बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी भी आग लगने का कारण बन जाती है, इसलिए जहां कहीं भी ढीले तार दिखे उसकी सूचना बिना देर किए बिजली विभाग को दें। आग लगने पर सर्वप्रथम समुदाय के सहयोग से आग बुझाने काप्रयास करें,आवश्यकता पड़ने पर फायर ब्रिगेड 101/ 112 का प्रयोग करें। अगर कपड़ों में आग लगे तो उसे लेट कर बुझाने का प्रयास करें। खुद के साथ अपने पड़ोसियों को भी सतर्क करें । उन्होंने जनमानस को आग से बचाव के बारे में जागरूकता हेतु बताया कि दीपक, लालटेन, मोमबत्ती को ऐसी जगह पर ना रखें जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो। कटनी के बाद खेत में छोड़ें डंठलो, प्रणाली में आग न लगाएं ।भोजन बनाने का कार्य तेज हवा के समय न करें, जलती हुई माचिस की तिल्ली अथवा अधजली बीड़ी एवं सिगरेट पीकर इधर- उधर न फेंकें ।खाना बनाते समय ढीले- ढाले और पॉलिएस्टर के कपड़े न पहने। हमेशा सूती कपड़े पहन कर ही खाना बनाएं। ट्रेनों,बसों में घुलनशील पदार्थ लेकर न चले, अपने बच्चों को माचिस, लाइटर से दूर रखें। अपने खेतों में ट्रांसफार्मर के अगल-बगल लगभग 10 - 10 फीट तक सफाई रखें, ताकि किसी की फाल्ट से बिजली से निकली चिंगारी से बचाव हो सके।

 अग्निकांड की घटनाओं की जानकारी व रोकथाम/ बचाव हेतु जिला अधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम टोल फ्री नंबर 1077. 05498. 220 832 पर संपर्क कर सकते हैं

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap