Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:21 PM

बापू के प्रतिमा स्थल के निकट लगा गंदगी का अंबार।

नगर परिषद जानकर भी बना है अनजान 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

नगर परिषद बोधगया के अकर्मण्यता व अनदेखी के कारण अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल के निकट इन दिनों गंदगी का अंबार लगा है।प्रतिमा स्थल के निकट सब्जी मंडी समेत अन्य तरह की दुकान भी लगती हैं, लेकिन नगर परिषद बोधगया इसके सफाई के प्रति उदासीन नजर आ रहा हैं। गौरतलब है कि इन दिनों गया स्थित विष्णुपद में पितृपक्ष का मेला भी लगा है और देश-विदेश के से आए श्रद्धालु अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया का भी भ्रमण को पहुंचते हैं जिनकी संख्या लाखों में होती है।किंतु बिडम्बना है कि गांधी स्थल के निकट कूड़े-कर्कट का अंबार लगा हैं। वहीं इस स्थल के पास लोग खैनी-पान खाकर थूकते भी रहते हैं जिसे आसपास के स्थल को निकट आने वाले श्रद्धालुओं का मन भिनभिना जाता है।वहीं देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच गलत संदेश जा रहा हैं। वे राष्ट्रपिता को नमन करने के बजाय कन्नी काटना बेहतर समझते हैं। स्थानीय कई समाजसेवियों ने अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराया है,लेकिन इस गंदगी से बापू स्थल को कब साफ सफाई की जाएगी कहना मुश्किल लग रहा हैं?

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap