Tranding
Fri, 29 May 2026 08:15 PM

हाईटेक सुविधाओं से लैस आरएच स्टोन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हुआ आरंभ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित,शहर के सरिस्वा रोड,बसंत विहार स्थित हाईटेक सुविधाओं से लैस आरएच स्टोन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के बीच शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर रुबाना बेगम,प्रोफेसर नूर आलम, सारन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य,डॉ रविराज दुबे ने इसकी शुरुआत की। इस कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य आफाकअहमद,डॉ रविराज दुबे ने,इसअवसर पर उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों, चिकित्सकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,सगे संबंधियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेतिया में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शुरू हुए इसअस्पताल से जिले के चिकित्सा व्यवस्था परवान चढ़ेगी। इस तरह के अस्पताल की नितांतआवश्यक थी,जो आज पुरी हो गई।इस जिला में कई सालों से कमी महसूस की जा रही थी। अस्पताल के निदेशक व कंसलटेंट यूरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन,डॉक्टर मोहम्मद हिदायतुल्लाह ने संवाददाता को बताया कि आधुनिक मशीनों से मरीजों का इलाज एवं ऑपरेशन किया जाएगा।मरीजों का कम पैसे में बेहतर इलाज की सुविधा इसअस्पताल में मिलेगी,यहां जनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, यूरोलॉजी,न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी,आईसीयू, वेंटीलेटर,डायलिसिस,नेत्र रोग जनरल मेडिसिन, ओपीडी और डॉक्टर केयर पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एंड रेडियोलॉजी जैसे सेवाएं शुरू की गई है।डॉ रवि राज दुबे ने भी संवाददाता को बताया कि डॉक्टर मोoहिदायतुल्लाह जैसी शख्सियत किसी परिचय का मोहताज नहीं है,इनके द्वारा जिला के कई रोगियों को बेहतर इलाज करके उनका जीवन दान दिया है,देते आ रहे हैं,इनका व्यक्तित्व अपनेआप में एक महत्व रखता है। चिकित्सा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं, इ इनके इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत हो जाने से जिला के रोगियों को अब पटना,दिल्ली,गोरखपुर जाने की आवश्यकताअब नहीं पड़ेगी,यहां बेहतर से बेहतर इलाज कराकरआर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर, बीपीएल परिवार के जीवन यापन करने वाले लोग, वृद्ध,विकलांग,गरीब, पुरुष,महिला रोगी स्वस्थ हो सकेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap