Tranding
Fri, 29 May 2026 08:30 PM

याद किए गए सुनील ब्रह्मचारी ,श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आंखें हुई आंखें हुई नम।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

समाजसेवी सुनील ब्रह्मचारी के छात्र जीवन एवं सामाजिक जीवन के साथियों ने स्थानीय दि लॉयर्स एसोसिएशन सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कियाlश्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डी.ए.वी. कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह परिहार एवं संचालन सपा नेता नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) ने किया!

नगर के सामाजिक साथियों अधिवक्ताओं समेत हर दल के नेताओं और छात्र नेताओं ने उक्त श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे एवं सुरेश अवस्थी ने एक स्वर में कहा कि सुनील ब्रह्मचारी ने अपना आधे से ज्यादा जीवन सामाजिक सेवाओं में ही खर्च कर दिया अपने लिए रुपए बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्षों शिव बहादुर सिंह, सुरेश अवस्थी, संजय सिंह बंटी सेंगर ने कहा कि छात्र जीवन से ही ब्रह्मचारी का मन सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं में ही लगता था!बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों सुरेंद्र बाजपेई, नरेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला ने कहा कि ब्रह्मचारी जी के सामाजिक योगदान को बुलाया नहीं जा सकता हैlहास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा तो हो गई लेकिन उनके परिवार के बारे में भी सभी मित्रों को सोचना पड़ेगा और उनकी बेटी की शादी के हम सबको एकजुट होकर के धूमधाम से करनी चाहिए

दि लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि ब्रह्मचारी हमारे छात्र जीवन के साथी हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं एडवोकेट सुरेश यादव ने प्रदेश सरकार से ब्रह्मचारी के सामाजिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए कोई ना कोई पुरस्कार दिलाने की बात रखी

लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्षों धर्मेंद्र यादव, श्लोक दुबे गुड्डू, राजीव यादव ने कहा कि हम लोग ब्रह्मचारी के हर कार्यक्रम में जाते थे और जब वह कचहरी आते थे तो हम लोगों से जरूर मिलते थे

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से जीत प्रताप सिंह पंकज कुमार गुप्ता पवन श्रीवास्तव सुशील पांडे दुर्गेश यादव अनिल मिश्रा मदन मिश्रा आशू मिश्रा मंटू सिंह चौहान प्रीति बहन मोहिनी तिवारी पुकुन उमेश पैंथर लालू शर्मा अनूप जैन श्रीकांत मिश्रा लक्ष्मीकांत शुक्ला उपेंद्र भदौरिया शशिकांत पांडे विनय मिश्रा मनोज दुबे संतोष सिंह पंकज सिंह अविनाश सिंह ऋषभ मिश्रा सूरज शर्मा भारतेंदु पुरी मुकेश श्रीवास्तव नितेंद्र सिंह यादव अमित मिश्रा बबलू त्रिपाठी एडवोकेट कवि जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap