Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:54 PM

बेतिया और बगहा में नेशनल लोक अदालत का 13 जुलाई का होगा आयोजन ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नेशनल लोकअदालत का आयोजन 13 जुलाई को बतिया और बगहा न्यायालय में आयोजित किया जाएगा, इसकी तैयारी की जा रही है, कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी, अध्यक्ष सह जिला जज प्रदेश कुमार ने न्यायिक पदाधिकारी के साथ दूसरी बार आवश्यक बैठक की हैl जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारी को अपने-अपने न्यायालय में लंबित सुलह योग्य वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है, उन्होंने न्यायिक़ अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों के साथ प्रीसेटिंग बैठक करने का विशेष निर्देश दिया है, उन्होंने जोर देकर कहा कि प्री सिटिंग के पक्षकारों का संदेश देना मानसिक रूप से राजी खुशी से वाद के सुलह करने के लिए तैयार रहेंगे l जिला विधिक सेवा पदाधिकार के सचिव,अमरिंदर कुमार राज ने संवाददाता को बताया कि नोटिस निर्गत करने के लिए पर विधिक सेवकों की मदद दी जा रही है,विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ लगातार आवश्यक बैठक की जा रही है,विभागीय पदाअधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा वादों को सुलह करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैl बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, राजीव रंजन कुमार,अपर जिला सत्र न्यायाधीश, प्रथम प्रमोद कुमार यादव,उमेश मणि त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार पांडे, पुष्पा कुमारी,नितिन कौशिक, आनंदविश्वधर दुबे विवेकानंद प्रसाद,जावेद आलम, अमित कुमार दीक्षित इत्यादि न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहेl

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap