Tranding
Wed, 10 Jun 2026 03:29 PM
राजनीति / Mar 03, 2023

बिजली और घरेलू गैस सिलेण्डर का दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम जनता पर हमला बोला है: मोहम्मद उस्मान

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय लोकदल कानपुर के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि भाजपा की अहंकारी व घमंडी सरकार गरीबो, मजदूरों व किसानों की चिन्ता छोड़ पूँजीपतियों के रथ पर सवार होकर लगातार मंहगाई बढ़ा कर गरीब मजदूर किसान की कमर तोड रही है। बिजली और घरेलू गैस सिलेण्डर का दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम जनता पर हमला बोला है। पहले ही महगाई से जनता की कमर टूट चुकी है। अब होली के त्योहार से पहले भाजपा सरकार ने जनता पर नया बोझ लाद दिया है। डीजल, पेट्रोल पहले से ही महंगा है। दाल, तेल, आटा सब्जियों की मंहगाई से जनता परेशान हैं आमजनो को राहत देने के बजाय लोगो को और संकट में डाल रही है। जनता की आय बढ़ नही रही है। लेकिन महगाई हर दिन बढ़ती जा रही है।महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम लगभग दो सौ रुपये बढ़ गये है। भाजपा सरकार मध्यम वर्ग और गरीब की चिंता छोड़ पूर्ण बहुमत की सरकार के अहंकार में पूँजिपतियों के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार जनता की जेब काट कर तेल कम्पनियों का मुनाफा बढ़ा रही है। जनता मंहगाई से त्रस्त और तबाह है। भाजपा की अहंकारी तथा घमंडी सरकार ने घरेलू गैस सिलेण्डर में 50 रुपये और कामर्शियल सिलेण्डर में 350 रुपये बढ़ौतरी करके होली के पावन पर्व में आमजनो का रंग फीका कर दिया है। भाजपा सरकार ने गैस एजेन्सी, बिजलीघर, पेट्रोल पम्प टोलप्लाजा सब लूट के अडडे बनाकर उत्तर प्रदेश की आमजनता को महगाई की गर्त में झोक दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap