Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:47 AM

सड़क दुर्घटना में हुई वृद्ध की मौत,मचा कोहराम..

नतनी की शादी से लौटने के दौरान हुआ हादसा...

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली)जिले में सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे है।आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं।मामला वैशाली का है।जहां नतनी की शादी समारोह से घर लौट रहे नाना हादसे के शिकार हो गए।वहीं नाना के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची महुआ थाने की पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना महुआ थाना क्षेत्र के फुलार चौक हनुमान मंदिर के पास की सोमवार देर रात की है।मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत निवासी स्वर्गीय राम बरन सहनी के 65 वर्षीय पुत्र विजय सहनी बताए गए हैं।जो अपने नतनी की शादी 21 अप्रैल को बेटी के घर कर पूर्वा गए हुए थे।शादी समारोह समाप्त होने पर वे अपने घर लौट रहे थे तभी बालू लोड ट्रक ने मोड़ के पास कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक के दो बेटे और दो बेटियों है सभी की शादी कर चुके हैं।फिलहाल वे कोलकाता में रहकर चाय नाश्ता का दुकानें चलाते थे।जो की डेढ महीने पहले आए ही थे।इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बालू लोड ट्रक को पकड़ लिया।हालांकि ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। ट्रक नंबर BBR 06 GD8083 को महुआ थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap