Tranding
Mon, 09 Nov 2026 02:31 AM
शिक्षा / Mar 28, 2024

बेसिक स्कूलों की कापियों का मूल्यांकन खत्म।

कॉपियों के मूल्यांकन के बाद 30 मार्च को परीक्षा परिणाम की होगी घोषणा 

गिरिराज सिंह

मेंहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के कापियों का मूल्यांकन को बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। करीब 150 शिक्षकों के द्वारा करीब 13 हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया।

बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि ब्लॉक के 102 प्राथमिक विद्यालयों के 12458 कापियों का मूल्यांकन संकुल स्तर पर संपन्न हुआ। संकुल स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जब्बार, कुसुम्हां, परसा पांडेय, सांड़ेंखुर्व, बनकटा और कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसौना खुर्द, बढ़या ठाठर और बेलौली को मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। कक्षा आठ की कापियों का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर संपन्न हुआ ।ब्लॉक स्तरीय मूल्यांकन बीआरसी पर हुआ। 40 शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र पर 1278 कापियों का मूल्यांकन हुआ। । उन्होंने बताया सभी स्कूलों पर बच्चों की छात्रों की संख्या के अनुसार रिपोर्ट कार्ड भेज दिया गया है। परीक्षा परिणाम अभिभावकों को स्कूल पर बुलवाकर उनके सामने ही बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में पूरी तरह से अवगत कराया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
185

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap