Tranding
Sat, 30 May 2026 02:57 PM

शराब तस्करों के सर्च अभियान में डॉग स्क्वायड की मदद से शराब हुआ जप्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान के आदेश केआलोक में,पुलिस टीम के द्वारा बैरिया थाना क्षेत्र एवं विभिन्न थाना क्षेत्र में, शराबबंदी के विरुद्ध, शराब तस्करों के विरुद्ध में सर्च अभियान चलाया गया,जिसमें डॉग स्क्वायड की मदद से 300 लीटर देसी शराब को विनिष्ट किया गया,साथ ही 34.9 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। बैरिया थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि सघन छापेमारी अभियान में, दियारा क्षेत्र के लौकरिया, पोखरिया, तद्ववानंदपुर के साथ विभिन्न स्थानों पर डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी ली गई,जहां से शराबअड़ों का पता चला, इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। मध्य निषेध विभाग की टीम शराब बेचने वाले,पीने वालों और भंडारण करने वालों के विरुद्ध डॉग स्क्वॉड के टीम से आगे भी करेगी। इस कांड में संलिप्प्ट शराब तस्कर की तलाशी की जा रही है,ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
198

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap