Tranding
Thu, 04 Jun 2026 05:43 PM

एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाला हुआ गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना की पुलिस ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाला ग्रुप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है,जबकि दूसरा सदस्य भागने में सफलता पाली,पुलिस उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।नगर थानाअध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि दोनों युवक में एक मझौलिया के बखरिया वार्ड एक निवासी,जियाउल्लहक को गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से छःएटीएम कार्ड और दो मोबाइल बरामद किया गया है।

जियाउल्लहक की गिरफ्तारी सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पेटीएम सेंटर से गिरफ्तार किया गया है,जबकि उसका एक साथी जोकटिया मदरसा टोला निवासी,बाबू हुसैन मौके से फरार हो गया है,पुलिस उसकी खोजबीन जारी रखी हुई है,जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap