Tranding
Fri, 27 Feb 2026 10:54 AM

सशस्त्र सीमा बल ने दस दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स का किया शुभारंभ।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी ने जिले के बाराचट्टी प्रखण्ड के सोभ बाजार स्थित जीएस मैरज हाल में स्वयंसेवी संगठन मजदूर किसान विकास संस्थान के सौजन्य से दस दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया I इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप महानिरीक्षक छेरिंग दोरजे के द्वारा किया गया I इस अवसर पर गण-मान्य नागरिक मौजूद रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना एवं रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है I इस कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक छेरिंग दोरजे, 29 वी वाहिनी डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, बाराचट्टी के रेंजर संजय कुमार व अधिकारी गण के अलावे दिवनिया पंचायत के मुखिया राजू यादव ,पूर्व मुखिया व समाजसेवी के डी यादव समेतअन्य लोग उपस्थित रहे I उप महानिरीक्षक ने बताया सशस्त्र सीमा बल नक्सली विरोधी अभियान के साथ-साथ सिविक एक्शन प्रोग्राम जैसे कि ब्यूटीशियन कोर्स,ड्राइविंग ट्रेनिंग,मशरूम की खेती के बारे में जानकारी आदि इस तरह के बहुत बेरोजगार को ट्रेनिंग देकर उनका भविष्य को अच्छा मार्गदर्शन कराना और खुद कैसे अपना स्वाबलंबी होना इसके बारे में हर वक्त प्रयास करती रहती है।उन्होंने बताया कि आज ब्यूटीशियन का कोर्स चल रहा है, जिसमें गया, औरंगाबाद तथा रोहतास जिला से आए हुए प्रशिक्षु शामिशामिल है।इसी तरह की ड्राइविंग ट्रेनिंग तथा मशरूम खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap