Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:44 PM

राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों का योगदान महत्वपूर्ण - इरफ़ान सिद्दीकी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के तत्वावधान में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय- गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अज़ीज़ अहमद रोड, गोरखपुर, उ. प्र. पर आयोजित किया गया। झंडारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार इरफ़ान सिद्दीकी (स्थानीय सम्पादक गोरखपुर - आग उर्दू डेली, प्रधान सम्पादक - दस्तक टुडे न्यूज चैनल एंव ब्यूरो चीफ़ गोरखपुर - तहजीब टीवी चैनल) ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि इरफ़ान सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी व पत्रकारों ने तिरंगा गुब्बारा को छोड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान एव राष्ट्र गीत के उपरांत तिरंगे झंडे के सम्मान में सलामी देने के उपरांत भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए और अपनी निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से स्वर्णिम भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाने का प्रण लिया। 

झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार इरफ़ान सिद्दीकी ने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। आज हम सभी भारतीय 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सभी भारतीय गर्व व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। 

श्री इरफ़ान सिद्दीकी ने कहा आगे कहा कि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों का योगदान महत्वपूर्ण है। 

झंडारोहण में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन ही भारत के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, न्याय, पद, अवसर, कानूनों की समानता, विचार, भाषण, विश्वास, व्यवसाय, संघ निर्माण, कार्य की स्वतंत्रता, कानून, सार्वजनिक नैतिकता के अधीन प्राप्त हुई। 

इस अवसर पर मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष रफ़ी अहमद अंसारी, जिला महासचिव डाॅ. शकील अहमद, ख्वाज़ा जियाउद्दीन, मोहम्मद आजम, रमाशंकर गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, हाजी मुख्तार अहमद कुरैशी, श्रवण कुमार गुप्ता, मो. अहमद खान, राजकुमार शर्मा, मो. परवेज़ अख्तर, सतीश चन्द, जुबेर आलम, आशुतोष कुमार, कमलेश श्रीवास्तव सम्पादक खबर शहर, ललित सिंह, शेख मकसूद अहमद, अंशुल वर्मा, सतीश मणि त्रिपाठी, अवधेश श्रीवास्तव, मेराज अहमद, डाॅ. बेद प्रकाश निषाद, वजीहउद्दीन आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap