Tranding
Wed, 15 Apr 2026 05:35 PM

घरेलू गैस सिलेंडर लेने से मिलेगी मुक्ति,गैस पाइपलाइन से गैस की होगी आपूर्ति।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी,गैस एजेंसी के माध्यम से मिलने वाली घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी से भी छुटकारा मिल जाएगा। अब नगरीय क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाने के काम का शुभारंभ हो जाएगा, इसके लिए बिटिया सुगौली मोतिहारी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिससे घरेलू गैस उपभोक्ताओं को उनके घरों के किचेन तक गैस पाइपलाइन से घरेलू गैस कीआपूर्ति की जाएगी,इसका शुभारंभ,होटल किशन में,13 सितंबर को किया जाएगा।

भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय मैनेजर,विवेक प्रताप सिंह किशेन समेत कंपनी के वरीय अधिकारियों के बीच,स्थानीय सांसद,डॉक्टर संजय जयसवाल इसका शुभारंभ 13 सितंबर को करेंगे।इस बात की जानकारी संवाददाता को प्रेस रिलीज के माध्यम से मिली है। इस योजना के माध्यम से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के बदले गैस पाइपलाइन से उनको गैस कीआपूर्ति की उनके घरों के चुलाह तक की जाएगी,जो बहुत सस्ती पड़ेगी, इसकेअलावा गैस उपभोक्ताओं को कंपनी से ऑनलाइन या ऑफलाइन गैस का नंबर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी,साथ ही मनचाहा गैस का प्रयोग कर सकते हैं जितना गैस का प्रयोग करेंगे उनके घर में लगे मीटर के माध्यम से उनको पैसे का भुगतान करना पड़ेगा,जिस तरह बिजली के लिए स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली बिल का भुगतान किया जाता है,उसी प्रकार घरेलू गैस का भी प्रबंध रहेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap