Tranding
Sat, 30 May 2026 11:05 AM

एक माह में भी नहीं संचालित हो सका वाटर एटीएम

चौक बाजार ,महराजगंज, उत्तर प्रदेश

गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर चौक बाजार में लोगों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक माह पूर्व लगा वाटर ए टी एम आज तक प्रारंभ नहीं हो सका है ।जिसे तत्काल नगर पंचायत के लोगों ने प्रारंभ कराने की मांग किया है ।

नगर पंचायत निवासी अमरजीत गुप्ता,राजेन्द्र कन्नौजिया,वीरेंद्र वर्मा,उमेश चौधरी,बहादुर,ओमकार,रमेश,सुभाष ,दिनेश प्रजापति आदि लोगों ने बताया कि गर्मी चरम पर चल रही है,निकाय द्वारा एक माह पूर्व शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लाखों की लागत से वाटर ए टी एम भी लगवा दिया गया लेकिन आज तक प्रारंभ नहीं हो सका ।लोगों का कहना है कि इस वार्ड में मंदिर व अस्पताल होने के कारण प्रतिदिन सैकडों लोग आते जाते रहते हैं लेकिन उन्हें स्वच्छ पानी के लिए तरसना पड़ता है ।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap