Tranding
Sat, 30 May 2026 08:38 AM

थाना बैरिया पुलिस ने दुष्कर्म से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस बयान के मुताबिक दिनांक 17.03.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर एक किता प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी उपाध्यायपुर थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय प्रस्तुत किया गया था जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में दिनांक 10.06.2025 को मुखबीर की सूचना पर उ0नि0 हरिचरण यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी उपाध्यायपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र लगभग 19 वर्ष को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन गेट के पास से नियमानुसार समय 20.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा दौरान विवेचना धारा 115(2)/351(3)/64 बीएनएस का अपराध पाये जाने के कारण धारा 115(2)/351(3)/64 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap