Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:06 AM

नवागत बेतिया राज व्यवस्थापक ने किया योगदान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया राज के स्थानों का विकास,जीर्णौद्ध,पर्यटन, सौंदर्जिकारण की दृष्टिकोण से इसके विकास करने हेतु नए बेतिया राज व्यवस्थापक ने योगदान कर लिया है,यह पूर्व मेंअपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी,अविनाश कुमार को सरकार ने बेतिया राज का नया व्यवस्थापक बनाया है, इसके पूर्व में वह शिवहर जिले में बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे,इन्होंनेअपना योगदान देते हुए बेतिया राज् व्यवस्थापक का प्रभार तत्कालीन राज् व्यवस्थापक, सह अपर समाहर्ता विभागीय जांच,अखिलेश कुमार से ग्रहण कर लिया है।नवगत बेतिया राज व्यवस्थापक ने संवाददाता को बताया कि मेरा मुख उद्देश्य बेतिया राज् के सभी स्थानों का जीर्णोद्धार, सौंयर्जीकरण,विकास एवं पर्यटन की दृष्टिकोण से इसके पूरे क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है। साथ ही इन्होंने कहा कि बेतिया राज की संपत्ति की रक्षा,अतिक्रमित तमाम भूमि को मुक्त करते हुए राजस्व को बेहतर बनाना ही मेरी प्राथमिकता होगी।बेतिया राज कचहरी से लेकर राजमहल,रानी क्वार्टर,विभिन्न मंदिरोंआदि का जीर्णोद्धार, सौंदर्जीकरण,विकास जरूरी है इन्होंनेआगे बताया कि बेतिया राज का चाहे कोई भी पदधारक हो उसकी जिम्मेवारियों का एहसास कराना और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त करना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा, उन्होंने आगे बताया कि वह पटना के राजस्व परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे,जहां वह बेतिया राज की तमाम तरह की समस्याओं को राजस्व परिषद केअध्यक्ष अन्य पदाधिकारी कोअवगत कराएंगे,ताकि यहां पर्यटन का विकास और अतिक्रमण किए हुए सभीभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।इस दिशा में ठोस कार्रवाई संभव हो सके।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap