Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:57 PM
यातायात / Jun 05, 2026

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

यातायात पुलिस के द्वारा वाहन जांचअभियान के अंतर्गत 3308 वाहन चालकों से 51.55लाख रुपया जुर्माना वसूल किया गया। यातायात डीएसपी, अतुन दत्त ने संवाददाता को बताया कि विगत में माह में 3308 वाहन मालिकों से 51 लाख 55 हजार की जुर्माना वसूल किया गया,जिसमें 

बिना हेलमेट वाले 2137 वाहन चालकों से 21 लाख 37 हजार वसूल किया गया, ट्रिपल लोडिंग 329 बाइक चालकों से ₹3 लाख 29 हजार,बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले एक चालक से 5हजार,तेज गति से वाहन 303 वाहन चालकों से 15 लाख 15 हजार,बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले 134 वाहन चालकों से 2 लाख 68 हजार,बिना सीटबेल्ट वाले 21लोगों से 21हजार,बिना नंबर प्लेट वाले 9 वाहन चालकों से 4500 रुपया,नो पार्किंग में वाहन लगाने वाले 146 वाहन मालिकों से 73 हजार,धोनी एवं वायु प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं रखने वाले 129 वाहन मालिकों से एक ₹1लाख 29हजार,बिना इंश्योरेंस वाले 264 वाहन चालकों से राशि वसूल की गई।यातायात पुलिस के इस कारवाई से वाहन चालकों ने

हड़कंप मच गया है,सभी वाहन चालकअपने वाहन के आवश्यक कागजातों को ठीक कराने में लग गए हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap