Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:10 AM

देवर भाभी डबल हत्याकांड में तीन को उम्र उम्र कैद की सजा के साथ एक-एक लाख का जुर्माना

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

देवर भाभी दोहरे हत्याकांड में जिला जज चतुर्थ,मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने तीन सीरियल किलरो को उम्र कैद की सजा के साथ-साथ एक लाख एक लाख का जुर्माना भी लगाया है,जुर्माना की राशि नहीं अदा करने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतानी पड़ेगी।कोर्ट ने,अमल उर्फ अमला यादव,कमल यादव,

हीरा यादव को दोषी पाते हुए, तीनों को उम्र कैद की सजा के साथ एक-एक लाख रुपया जुर्माना भी लगाया है,जुर्माना अदा नहीं करने पर 6 महीना की अतिरिक्त सजा भुगतान पड़ेगी।इन तीनों ने रात्रि में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से पेट को काटकर हत्या कर दी थी।

मृतकों में झाझरी देवी,और पहवारी यादव शामिल है,यह घटना 5 जून 2023 की बताई गई है।न्यायालय में यह केस बनारसी यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ था। पुलिस ने कमल यादव और आमला यादव को जेल में भेजा था, हीरा यादव की कोर्ट में हाजिरी थी।कोर्ट ने पाया कि तीनों अपराधियों काअपराधिक इतिहास पूर्व से ही दर्ज थे।

सभी पर धनहा थाना में हत्या, हत्या का प्रयास,लूट के मामले दर्ज हैं,फैसला के बाद तीनों अपराधियों को पुलिस के हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। पीड़ित परिवार इस फैसले से न्यायालय पर अपनाआभार व्यक्त किया है, साथ ही खुश हैं। कोर्ट ने माना है कि तीनों जघन्य अपराधियों को समाज में खुला छोड़ने की जरूरत नहीं है,इसलिए इन्हें ऐसी सजा दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap