Tranding
Sat, 07 Nov 2026 11:44 PM

पैराडाइज मेकअप स्टूडियो का भव्य उद्घाटन..

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

शहर के गुदरी बाजार प्रेम मार्केट के ठीक सामने में पैराडाइज मेकअप स्टूडियो,एकेडमी का भव्य उद्घाटन हाजीपुर वूमेन’एस कॉलेज की प्राचार्य उद्घाटन कर्ता डॉ. मीरा सिंह, मुख्य अतिथि लालगंज विधायक संजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ब्यूटीशियन डॉ0 इंदु कौशल और समाजसेवी बबली सिंह ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर पार्लर की संचालिका अंजू सिंह ने आगंतुक सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। उद्घाटनकर्ता डॉ मीरा सिंह ने कहा कि 90 के दशक में जब महिलाओं के लिए सरकार या किसी अन्य संस्था द्वारा किसी प्रकार का कोई वोकेशनल कोर्स नहीं कराया जाता था, उस दौरान पद्मश्री एवं पद्मभूषण स्वर्गीय बिंदेश्वरी पाठक(अब पद्मविभूषण) द्वारा सुलभ इंटरनेशनल की ओर से गरीब महिलाओं और बच्चियों के लिए ब्यूटीशियन हेयर कटिंग कढाई बुनाई सिलाई आदि की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी गई थी। जिसमें पहले बैच में ही अंजू सिंह ने काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्यूटीशियन के क्षेत्र में अव्वल दर्जा पाया था। इसके बाद हम सभी को पूरी उम्मीद थी कि अंजू अपने साथ-साथ तमाम गरीब लड़कियों के लिए कुछ ना कुछ अवश्य करेगी और आज अंजू ने न केवल अपने पैराडाइज पार्लर और अकादमी का एक्सटेंशन किया है बल्कि तमाम कामकाजी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी बनी है। निश्चित तौर पर अंजू से उम्मीद है कि वह गरीब बच्चियों के लिए अपने अकादमी में कुछ ना कुछ योजना जरुर चलाएगी। वहीं मुख्य अतिथि विधायक संजय सिंह ने कहा कि अंजू जी की संस्था तमाम महिलाओं और ल़डकियों को स्वावलंबी बनाने के लिए वषो से काम रही है इसके लिए इनका साधुवाद है और हम सभी को ऐसे कार्यो के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

वहीं पार्लर की संचालिका अंजू सिंह ने भी कहा कि वह पूर्व से ही गरीब बच्चियों के लिए योजनाएं चलाती रहती हैं,आगे भी जरूरतमंदों के लिए वह कभी पीछे नहीं हटेंगी। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों के साथ-साथ पैराडाइज पार्लर एंड अकादमी की पुरानी कस्टमर के साथ-साथ पुरानी ट्रेनिंग ली हुई छात्राएं भी सैकड़ों की संख्या में मौजूद थी।अन्य प्रमुख आगंतुकों में प्रमुख रूप से शहर के चर्चित मानवाधिकार संरक्षण के संवाहक डॉ शशि भूषण कुमार,पत्रकार विकास कुमार, नीलम कुमारी,मधु, सलोनी,निधि, प्रिया, स्मिता, सोनम,सोनी,कंचन,मानसी,प्रतिभा,रानी,सपना,पूर्णिमा, कशिश उपस्थिति थे।सभी ने ऐसी संस्था के खुलने के लिए हौसला आफजाई करते हुए अंजू जी की सराहना किया।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap