Tranding
Sat, 20 Jun 2026 01:06 AM
अपराध / Jun 19, 2026

10वर्षीय बालक का आम तोड़ने के दौरान करंट लगने से हुई मौत,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनोंआम की मौसम में पेड़ पर चढ़करआम तोड़ने का काम चल रहा है,बच्चों से लेकर युवक तक बगीचा के रखवारी कर रहे हैं,आम तोड़ने,बेचने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र के औसानी गांव में दोपहरआम तोड़ने के दौरान करंट लगने से एक 10 वर्ष के किशोर की मौत हो गई। मृतक पहचान उक्त गांव निवासी 10 वर्षीय अनुराग कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,इस घटना से पूरे गांव में शोक के लहर दौड़ गई। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार अनुरागआम तोड़ने के लिए गांव के एकआम के पेड़ पर चढ़ा था,इसी दौरान पेड़ के नजदीक से गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आ गया, करंट लगते ही युवा पेड़ से नीचे गिर पड़ा,जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आनंन फानन में उसे इलाज के लिए बगहा अनुमनडाल अस्पताल पहुंचाया,जहाँ अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत् घोषित कर दिया,चिकित्सकों के द्वारा मौत की पुष्टि करते ही परिजनों में कोहराम मच गया

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap