Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:13 PM
खेल / Sep 21, 2025

अमेठी क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में खैबर क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टीम की कप्तानी जिशान खान ने की, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को पूरी तरह संगठित और उत्साहित रखा।

ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

पहली पारी में खैबर क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी की, लेकिन अमेठी के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचने नहीं दिया। खैबर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट देकर 103 रन बनाए। दिलशाद रईन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मैच का रुख अमेठी की ओर मोड़ दिया। वहीं, जुनैद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट झटके और अपनी टीम को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेठी क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज़ 12.1 ओवर में 105 रन बनाकर आसानी से 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम के हर खिलाड़ी ने जीत में अपना योगदान दिया। बेहतरीन गेंदबाजी और अहम मौके पर विकेट चटकाने के लिए दिलशाद रईन को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। इस जीत के साथ अमेठी क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज़ में 2–0 से बढ़त बना ली है और चैंपियन ट्रॉफी सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाकर आगे हो गई है। खैबर क्रिकेट क्लब को इस मुकाबले में बुरी तरह हराकर अमेठी क्रिकेट टीम ने मैदान पर अपना झंडा गाड़ दिया। लगातार सीरीज़ मैच जीतते हुए अमेठी क्रिकेट टीम ने एक बार फिर साबित किया कि टीमवर्क, कप्तान जिशान खान का नेतृत्व और दमदार प्रदर्शन से कोई भी मुकाबला जीता जा सकता है। वहीं, खैबर क्रिकेट क्लब समेत विपक्षी टीमें लगातार हार का सामना कर रही हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap