Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:15 AM

प्रखंडों के मुख्यालय में खुलेगा जीविका बैंक, दीदियों को रोजगार हेतु मिलेगा ऋण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के जीविका दीदियों के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय में जीविका दीदीयों के लिए बैंक खुलने की योजना है,इस बैंक के माध्यम से उनको रोजगार करने के लिए कर्ज मिलेगा। इस बैंक के माध्यम से उनको सरलतापूर्वक अपने कामों को अंजाम अपने कामों को अंजाम देने के लिए उनको घंटा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ना ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संवाददाता के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि अगले दो महीने में जिले के सभी प्रखंडों के मुख्यालय और जिला मुख्यालय में दीदी बैंक खुलेगा। इस बैंक का संचालन जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा संचालित किया जाएगा।

प्रखंड स्तर पर स्थापित हुआ होने वाला यह बैंक जीविका समूह के महिलाओं को खाता खोलने,कर्ज देने,बीमा,जमा, निकासी करने,रोजगार के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विभागीय विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी केअनुसार, इस बैंक में कैशियर मैनेजर एवं अन्य प्रशिक्षित कर्मी की बहाली की जाएगी,जो जीविका दीदी के समूह के महिलाओं कोआसानी से उनका सारा काम कर सकें।

संवाददाता को विशेष रूप से पता चला है कि जीवीका दीदियों के समूह में 5 लाख से अधिक की संख्या में जुड़ी हुई है।जिन जीविका दीदियों के समूह को चार लाख तक का कर्ज आसानी से मिल जाएगा

इस बात की जानकारी संवाददाता को जिला डीपीएम आर के निखिल ने दी है।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap