Tranding
Fri, 29 May 2026 08:40 PM

मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा सुचारू ढंग से हो रही है संचालित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न केदो पर संचालित किए जा रहे हैं। मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा बड़ी ही सुचारु ढंग से कड़ी चौकसी के बीच नगर के विभिन्न विद्यालय के केंद्रों पर चल रही है,जहां छात्र छात्राओं के द्वारा निश्चित समय पर अपने आवश्यक कागजातों के साथ परीक्षा दे रहे हैं।परीक्षा को सुचारू ढंग से चलने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा संचालन के लिए विशेष तौर पर हर प्रकार का प्रबंध किया गया है। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां से परीक्षार्थियों की क्रिया प्रक्रिया को देखा जा सकता है।परीक्षा दो पालियां में संचालित की जा रही है। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचनाआवश्यक है, परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, पेन,पेपरअलावा कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जाना है। मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगी।

जिला में यह परीक्षा 48 केंद्रों पर संचालित की जा रही है।

जिला में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 57539 है। परीक्षा केंद्रों का विधिवत निरीक्षण, जिला पदाधिकारी,जिला पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलवा विभिन्न स्तर के पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्र का विधिवत निरीक्षण किया जा रहा है। जिला में बेतिया अनुमंडल में 25 परीक्षा केंद्र, बगहा में 11 और नकटियागंज अनुमंडल में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,कुल मिलाकर जिला में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिनका विधिवत निरीक्षण पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षित परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में, दंडाधिकारी, पुलिस बल, गास्ती दल,उड़न दस्ता इत्यादि का विधिवत प्रबंध किया गया है,कदारचार मुक्त परीक्षा लेने के लिए सभी स्तर के पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है,ताकि किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना और परीक्षा में धांधली नहीं हो सके,इसका विधिवत ख्याल रखा गया है।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap