Tranding
Fri, 27 Feb 2026 12:43 PM
अपराध / Jul 03, 2023

दोस्त ने ही दोस्त की गला रेत कर की हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दोस्ती का हाथ बढ़ाकर दोस्त बन जाने के बाद दोस्त ने ही घर से बुलाकर ले जाकर दोस्त की गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास यह घटना घटी है। दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त को गला रेत कर हत्या कर उसके शव को रेल पटरी पर फेंक दिया है।

मौके पर पहुंची पुरुषोत्तमपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेदिहारी गांव निवासी, 17 वर्षीय मजरेआलम के रूप में की गई है। किशोर की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर हुई है।किशोर के मामा आफाकअहमद ने संवाददाता को बताया कि शाम के समय मजरेआलम घर पर था,उसके दो दोस्त अलाउद्दीन और जहूर आए,उसे बुलाकर ले गए,जब देर रात तक नजरे आलम अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। रात के समय परिजनों को सूचना मिली कि कोतराहा रेलवे पटरी पर एक शव पड़ी हुई है,जिसको परिजनों ने जाकर देखा तो शव को पहचान किया,वह शव उनके बेटे का था,जिसे चाकू से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था,जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई,पटरी पर रखने का कारण यह बना कि परिजनों को पता चले कि रेल से कट गया है,मगर ऐसी बात नहीं है।

पुरुषोत्तमपुर थाना के सिपाही, आनंद मोहन ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास किसी युवक का शव पड़ा हुआ है,

उसके गर्दन पर कई चाकू का निशान मिला,जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। रेल ट्रैक पर पड़े युवक के शव को पुलिस उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap