Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:09 AM

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रेड क्रॉस भवन में प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय रेड क्रॉस भवन में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के टीवी मरीजों को जागरूक करने,उन्हें न्यूट्रिशन डाइट सपोर्ट करने हेतु स्वास्थ्य विभाग,जिले के सिविल सोसायटीज के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रेड क्रॉस के प्रभारी चेयरमैन,सैयदअब्दुल मजीद ने की।मुख्यअतिथि,एसीएमओ सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी,डॉ. रमेश चन्द्र ने बताया कि टीबी मुक्त भारतअभियान में पूरे बिहार में रेड क्रॉस टीम काफी सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी केन्द्र में मरीजों का नि:शुल्क इलाज के साथ दवाईयां भी फ्री मिलती हैं। उनके न्यूट्रीशनल डायट में सहयोग हेतु यहअभियान चल रहा है। बैठक का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सचिव डॉ.जगमोहन कुमार ने जिले के पदाधिकारियों, सिविल सोसाइटीज, समाजसेवियों,व्यवसायियों,आम नागरिकों से अपील की कि वे जिले,राज्य व देश से क्षय रोग को खत्म करने में,निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के लिए मददगार बनें। मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के विश्वनाथ झुनझुनवाला,रोटरी क्लब बेतिया टाउन के चार्टर्ड प्रेसीडेंट,ई.ए. शर्मा,रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल केअध्यक्ष,राजेश रंजन,लायंस क्लब बेतिया के अध्यक्ष,राजेश कुमार बरनवाल,एन.एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष,नंदलाल कुमार,वर्क संस्था बेतिया इकाई के मो.इरशाद व अंजार अहमद, रेड क्रॉस प्रबंध समिति सदस्य डॉ. अनिल कुमार मोटानी,सैयद शकीलअहमद,सूर्यकांत मिश्र, सत्येन्द्र शरण,सुरैया शहाब, आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, मो.आरिफ,प्रदीप केशान,अरुण कुमार वर्णवाल,अखिलेश्वर कुमार,समीर खान,इमरान कुरैशी आदि उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap