Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:35 AM
धार्मिक / Mar 23, 2023

रसूलपुर जामा मस्जिद मेें एक महीने का सामूहिक एतिकाफ शुरु।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

तहरीक दावते इस्लामी इंडिया गोरखपुर शाखा की ओर से रसूलपुर जामा मस्जिद मेें माह-ए-रमजान के मौके पर एक महीने के सामूहिक एतिकाफ की व्यवस्था शुरू की गई है। यह जानकारी तहरीक के मोहम्मद फरहान अत्तारी ने दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम से सामूहिक एतिकाफ शुरु हो गया। जो तीस रमज़ान तक जारी रहेगा। करीब तीन दर्जन से अधिक लोग एतिकाफ कर रहे हैं। जिसमें गोरखपुर व आसपास के जिले के लोग शामिल हैं। एतिकाफ में शामिल लोगों के खाना-पीना आदि का इंतजाम तहरीक कर रही है। तहरीक के विशेषज्ञ एतिकाफ करने वालों को सही तरीके से कुरआन शरीफ पढ़ना, वुजू, गुस्ल, नमाज, दुआ आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे। प्रैक्टिकल करके भी दिखाएंगे। 

11 मस्जिदों में पहली रमज़ान से शुरु होगा फैजाने तिलावत कुरआन कोर्स।

तहरीक दावते इस्लामी इंडिया गोरखपुर शाखा ने शहर की 11 मस्जिदों में निशुल्क फैजाने तिलावत कुरआन कोर्स शुरु किया है। मोहम्मद फरहान अत्तारी ने बताया कि शुक्रवार पहली रमज़ान से इमामबाड़ा इस्टेट मस्जिद मियां बाजार, रजा मस्जिद जाफरा बाजार, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद हुमायूंपुर उत्तरी, कलशे वाली मस्जिद मिर्जापुर, फैजाने इश्के रसूल मस्जिद शहीद अब्दुल्लाह नगर, गौसिया मस्जिद अंधियारीबाग, मस्जिद सुप्पन खां खूनीपुर, मोती मस्जिद रसूलपुर, कादरिया मस्जिद नखास चौक, अशरफी मस्जिद हुमायूंपुर में तहरीक के विशेषज्ञों द्वारा केवल 19 दिनों में कुरआन पढ़ने का सही तरीका, नमाज पढ़ने का सही तरीका, मदनी कायदा, कुरआन शरीफ की आयतों का सही तरह से पढ़ने का अभ्यास करवाया जाएगा। प्रतिदिन 30 मिनट यह कोर्स चलेगा। इच्छुक लोग उक्त मस्जिदों के इमाम से संपर्क कर कोर्स मेें दाखिला ले सकते हैं।

यहां पढ़ी गई तरावीह की नमाज़।

गुरुवार को शहर व देहात की सभी मस्जिदों व कुछ मदरसों में तरावीह की 20 रकात नमाज अदा की गई। मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार, मस्जिदे बेलाल (दरगाह हजरत कंकड़ शाह) निकट रेलवे म्यूजियम, दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद मस्जिद नार्मल, लाल जामा मस्जिद गोलघर, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाजार, चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर, बेलाल मस्जिद अलहदादपुर, मस्जिदे जामे नूर जफ़र कॉलोनी बहरामपुर, नूरानी मस्जिद हुमायूंपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, रज़ा मस्जिद जाफरा बाजार, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर सहित जिले की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदबो एहतराम के साथ अदा की गई। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया, दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद मस्जिद, मस्जिदे बेलाल में नमाजियों की भीड़ उमड़ी।

इन्होंने पढ़ाई तरावीह की नमाज़।

हाफिज रहमत अली निज़ामी, हाफिज महमूद रज़ा कादरी, कारी मो. शाबान बरकाती, कारी शराफत हुसैन कादरी, हाफिज अमीर हम्जा, हाफिज गुलाम जीलानी, कारी मोइनुद्दीन निज़ामी, हाफिज मो. अशरफ, हाफिज सद्दाम, हाफिज मो. मुजम्मिल रजा, कारी अंसारुल हक, हाफिज सद्दाम हुसैन निज़ामी आदि ने तरावीह की नमाज पढ़ाई। हाफिज-ए-कुरआन को तरावीह की नमाज में नमाजियों को पूरा कुरआन शरीफ सुनाना है। 

------------------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap