Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:41 PM
राजनीति / Feb 03, 2024

अखिलेश यादव ने मुझे कानपुर देहात का टिकट देकर भाजपा को चुनौती दे दी है - राजा रामपाल

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक समाजवादी पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुईl बैठक का संचालन महासचिव जितेंद्र कटिहार ने कियाl बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर देहात सपा लोकसभा उम्मीदवार पूर्व सांसद राजा रामपाल उपस्थित हुएl सपा ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास अब समय नहीं बचा है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर देहात की भाग दौड़ पूर्व सांसद राजा रामपाल को सौंप दी है पार्टी से टिकट भी लोकसभा कानपुर देहात प्रत्याशी का घोषित होने के बाद सपा ग्रामीण कार्यालय में बैठक की गई! भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद की राजनीति से सरकार बना रही है लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग पीoडीoए को साथ लेकर एक अच्छी सरकार बनेगीlपूर्व सांसद राजा राजाराम पाल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे कानपुर देहात का टिकट देकर भाजपा को चुनौती दे दी है मुझे पूरा विश्वास से संगठन एवं जनता पर जीत समाजवादी पार्टी की होगीl बैठक के दौरान पूर्व सांसद राजा रामपाल, अनिल सोनकर वारसी, इमरान अंसारी, हरि कुशवाहा, सुरजीत सिंह, श्यामसुंदर यादव, शाहिद हुसैन जाफरी, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap