Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:41 PM

मौसम में आए बदलाव के बाद बाराचट्टी के ग्रामीण इलाकों में हुई ओलावृष्टि।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

मौसम में आए अचानक बदलाव से जिले के बाराचट्टी समेत अन्य प्रखंड के विभिन्न इलाकों में आज देर शाम तेज हवा व गरज के साथ बारिश के साथ भारी मात्रा में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत पतलुका एवं झाझ पंचायतों के विभिन्न गांवों में तेज गति से ओला गिरे हैं, जिससे खेतों में लगे गेहूं, चना, सरसों समेत अन्य तिलहनी व दलहनी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा आम जैसे फलों को भी काफी क्षति हुई है ।इधर मौसम विभाग ने भी जिले के विभिन्न भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना व वज्रपात, वर्षा के साथ साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।किसान नेता श्याम बिहारी यादव ने इलाके में हुई ओलावृष्टि से क्षति की भरपाई को लेकर राज्य सरकार से मांग किया है और कहा है कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का जायजा लेकर उसकी भरपाई की जाए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap