Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:59 AM

छात्र जदयू विश्वविद्यालय के समस्याओं को लेकर करेगी विराट पैदल मार्च का आयोजन।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा की अध्यक्षता में मगध विश्वविद्यालय समस्याओं को लेकर बैठक रखी गई,जिसमे छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी एंव विश्वविद्यालय अंतर्गत कॉलेजों के कॉलेज अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने बताया कि जिस तरह से राज्यपाल के द्वारा मगध विश्वविद्यालय के लाखों छात्रों का भविष्य को अंधकार में निकला जा रहा है आखिर क्या कारण है कि बार-बार इस विद्यालय में प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है, उन्होने कहा कि  मगध विश्वविद्यालय के साथ राजभवन द्वारा की जा रही दोहरी नीति के खिलाफ एक 20 जनवरी को विराट छात्र आंदोलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे लगभग दस हजार छात्रों की उपस्थिति होगी और गया के गांधी मैदान से होते हुए टावर चौक तक पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल और राजभवन के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।अगर जल्द ही पेंडिंग रिजल्ट, लंबित परीक्षाएं, को जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।उन्होंने सभी विद्यार्थी जो विश्वविद्यालय में पढ़ रहे है सभी से आग्रह करते हुए कहा कि इस पैदल मार्च में शामिल हो और  राज्यपाल को भी आगाह करें किअब मगध विश्वविद्यालय के छात्र जाग चुके है .अब राज्यपाल की मनमानी नही चलने दिया जाएगा। इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष रोशन कुशवाहा, अमरजीत कुमार, प्रवक्ता रितु यादव ,अमरजीत कुमार, कॉलेज अध्यक्ष कुंदन कुमार ,हिमांशु कुमार, रवि रोशन ,मनजीत कुमार, चंद्रगुप्त कुमार रामरतन राहुल सागर सौरव, सत्यम शिव शक्ति गोरेलाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Karunakar Ram Tripathi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap