Sat, 13 Jun 2026 01:57 PM

जिला के रामपुर मिशन से मुंबई से अपहृत नाबालिक छात्रा को पुलिस ने पकड़ा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

महाराष्ट्र के पनवेल सिटी थाना से मुंबई की एक नाबालिग छात्रा को महाराष्ट्र पुलिस ने आकर भगहां थाना के रामपुर मिशन से बरामद कर लिया है। वही लड़की के अपहरण करता रामपुर मिशन के एक 18 वर्षीय युवक,अनुज इगनासा बर्नार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।महाराष्ट्र पुलिस इसको ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाएगी।नरकटियागंज के एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि, पनवेल सिटी थाना पुलिस ने आकर,रामपुर मिशन गांव में छापेमारी करके अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है,साथ हीअपहर्ता अनुज इगनाशा बर्नार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया है।उक्त अपहिरित नाबालिग लड़की के बारे में संवाददाता को पता चला है कि यह नाबालिग लड़की दसवीं क्लास के छात्र है, वह कंप्यूटर क्लास करने घर से निकली थी,उसके बाद घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने थाने में अपहरण की प्राथमिक की दर्ज कराई थी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई, जिसने पता लगाया कि केरल का एक लड़का से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था,उसी के साथ भाग खड़ी हुई है। संबंधित लड़के के बारे में पुलिस ने पता लगाया तो पता चला कि यह पश्चिमी चंपारण जिला के भगहां थाना क्षेत्र के रामपुर मिशन का रहने वाला है,तभी महाराष्ट्र पुलिस यहां पहुंचकर संबंधित थाने से संपर्क कर रात्रि उसके घर पर छापा मारा,तो अपहृत लड़की और लड़का दोनों पकड़ा गया। महाराष्ट्र पुलिस दोनों लड़का लड़की को लेकर ट्रांसिट डिमांड पर लेकर महाराष्ट्र वापस हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap