नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार, निरीक्षण व जनता दर्शन कर दिए सख्त निर्देश
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर पदभार ग्रहण करने के उपरांत गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा “जनता दर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं शुभकामनाएं दी गईं।