Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM
अपराध / Jul 25, 2023

बनारस से भाग कर आई नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म,चार गिरफ्तार।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना बनारस की रहने वाली नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना की गई। घर पर मां-पिता की डॉट फटकार के बाद गुस्से में आकर नाबालिग लड़की बनारस से भाग कर दो दिन पहले गया पहुंची थी। यहां गया रेलवे स्टेशन पर मदद के नाम पर ऑटो चालक बोधगया ले गया जहां बोधगया में ऑटो चालक और उसके साथियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर बनारस छोड़ने के बहाने गया स्टेशन ले आया। यहां किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर निकली और कुछ लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी तब जाकर पुलिस हरकत में आई और ऑटो चालक और उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापामारी करनी शुरु कर दी। इस मामले में कोतवाली और बोधगया थाना पुलिस ने 6 घंटे के अंदर 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात 112 नंबर को सूचना मिली कि स्टेशन रोड में एक नाबालिग है, जिसके साथ दुष्कर्म किया गया है। यह सूचना लड़की ने खुद ही स्थानीय लोगों की मदद से दी थी। सूचना पर 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले एक लड़का से फरार हो गया। जबकि 112 नंबर की गाड़ी ने नाबालिग और एक लड़का को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना के सुपुर्द कर दिया। हिरासत में लिए गए नाबालिग लड़के ने लड़की के साथ हुई घटना की पूछताछ में पोल खोल दी। इस पर पुलिस ने बोधगया से तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने वाले ऑटो चालक और उनके साथी हैं। इस घटना में शामिल एक और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap