Tranding
Sat, 30 May 2026 08:39 AM

त्यौहार में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- थानाध्यक्ष

चौक बाजार, महराजगंज, उ. प्र.

चौक थाना परिसर में होलिका दहन एवं होली मिलन के मद्देनजर थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार में खलल उत्पन्न करने वाले अराजक तत्त्वों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

होलीकोत्सव के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राम चरन सरोज नें कहा कि, होली पर्व में अराजक तत्त्वों के विरुद्ध सूचना मिलनें पर पुलिस कड़ाई के साथ निपटेगी।साथ ही थानाध्यक्ष नें कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्दपूर्ण एवम शान्ति पूर्वक मनाया जाना चाहिए।पर्व के अवसर पर कानून के साथ खेलने वालों के साथ पुलिस कड़ाई से निपटेगी ।

 थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि होली का त्यौहार प्रतिस्पर्धा से मनाएं प्रतिद्वंद्वी बनकर नहीं।इस अवसर पर कांस्टेबल अभय सिंह, संतोष पाल सहित ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, ग्रामप्रधान सुदर्शन यादव, दिनेश यादव, इंद्रेश यादव, मनीष पासवान, नरसिंह कुमार, विजय शर्मा, नागेन्द्र कुमार, उदयभान सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap