विवाहिता से ससुर और जेठ ने किया दुष्कर्म,प्राथमिकी हुई दर्ज।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
विवाहिता के पति का मृत्यु होने,दूसरा शादी करने, वियोग होने,सम्बन्ध विच्छेद होने पर पत्नी की स्थिति डामाडोल हो जाती है,बहुत लोग बुरे नजर से देखते हैं, बहुत लोग शादी भी करना चाहते हैं,बहुत लोग प्रेमजाल में फंसा कर,झांसा देकर दुष्कर्म भी करना चाहते हैं,
और तोऔर घर के संबंधी, ससुर,जेठ,देवर,भैंसउर भी बुरी नजर से देखते हैं,संबंध बनाना चाहते हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना के गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास के घटना घटी,विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। मामले में विवाहिता ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने अपने ससुर महेंद्र पासवान, भसुर,संदीप पासवान को आरोपित किया है,आरोप है कि विवाहता के पति ने दूसरी शादी कर ली,घर पर वह ससुर,भासुर,जेठ के साथ रहती है। घटना के दिन दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह हल्लाह,शोर मचाने पर दोनों ने उसे बुरी तरह से पीटा। थानाअध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।