Tranding
Thu, 16 Apr 2026 04:09 AM
अपराध / Feb 11, 2023

जीएमसीएच के गार्ड को रात्रि में चाकू से गोदकर किया घायल।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित,यामाहा बाइक एजेंसी के पास जीएमसीएच बेतिया में गार्ड के रूप में कार्यरत फुल मोहम्मद मियां,उम्र 25 वर्ष, पिता,जगदीश गद्दी,जो सिंगाछपर निवासी बताए गए हैं,उनको दो अज्ञात अपराधियों ने जो अपाची बाइक पर सवार थे,समय अस्पताल के गार्ड ड्यूटी करके घर जा रहा था,उसको चाकू से गोद का बुरी तरह हमला करते बुरी तरह घायल कर दिया। नगर थाना पुलिस को सूचना मिलने पर उसने घायल गार्ड को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है। गार्ड ने संवाददाता को बताया कि अपाची सवार बदमाशों ने चाकू से तीन वार किया,एक हाथ पर, एक पैर,एक पंजरी के पास मारा, जिससे मैं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। अस्पताल थाना के नाका प्रभारी,श्याम किशोर यादव ने संवाददाता को बताया कि घायल गार्ड के फर्द बयान को लेकर संबंधित थाने को भेज दिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap