Tranding
Sat, 30 May 2026 04:37 AM

छत पर पानी की टंकी के नीचे रखे शराब, देसीकट्टा को पुलिस ने किया बरामद

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पुलिस छापेमारी अभियान में शराब सहित देसी कट्टा को बरामद किया गया है पड़ोसी के छत पर पानी टंकी के नीचे रख शराब तथा देसी कट्टा छुपा कर रखा गया था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है की काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार पुरानी गुजरी से पुलिस ने छापेमारी कर शराब सहित एक देसी कट्टा के साथ संजीव कुमार उर्फ भोलू पिता शंभू सिंह को गिरफ्तार किया है काली बाग थाना प्रभारी विवेक बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि संजीव कुमार उर्फ भोलू पिता शंभू सिंह ने अपने बगल के पड़ोसी की यहां छत पर टंकी के नीचे शराब तथा एक देसी कट्टा छुपा कर रखा था गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई,इसी जगह से वह शराब,कट्टा बेचने का काम करता था। कालीबाग थाना पुलिस इसकी भनक लगते ही छापेमारी शुरू कर दी, जिसमें पुलिस को शराब सहित देसी कट्टा मिला,साथ ही अपराधी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले आई,थाना पर पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस छापेमारी में,मनीष कुमार रविंद्र मोहन कल्याण, तथा कालीबाग थाना के रिजर्व गार्ड,पुलिस दल मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap