Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:23 PM
अपराध / Dec 15, 2025

बाराचट्टी के निकट सड़क हादसे में एक की मौत,दो जख्मी।

एन एच-2 के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी       

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के निकट एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है ,जबकि दो अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। मृतक का नाम मुन्नी मांझी पिता सहदेव मांझी है, जो इसी थाना क्षेत्र के बलथर गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना पाकर बाराचट्टी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल दिया भेज दिया है। जबकि घायल दोनों युवकों को युवकों पवन मांझी (26 वर्ष) एवं दीपक मांझी (27 वर्ष )को स्थानीय पीएचसी बाराचट्टी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया रेफर किया गया है। घटना के बाद जीटी रोड पर उग्र ग्रामीणों ने काफी प्रतिरोध जताया तथा सिक्स लेन में काम कर रहे अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा बताया है। बताया गया है कि एक बाइक पर सवार होकर उक्त तीनों लोग धनगाई से अपने गांव बलथर जा रहे थे। इसी बीच बाराचट्टी थाना से महज चंद दूरी पर सड़क की स्थिति दयनीय होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक के नीचे आ गया जिससे एक मुन्नी मांझी(40वर्ष) की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि दो अन्य युवकों का दाहिना पैर ट्रक के नीचे आ जाने से बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना आज शाम 4बजे के करीब है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
48

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap