एजुकेशन एक्सपो का आयोजन आम खास मैदान में।
अनवर कादरी
छत्रपती संभाजीनगर, औरंगाबाद, महाराष्ट्र।
नगर के आम खास मैदान में रविवार को एजुकेशन एक्सपो का आयोजन किया गया। इस एक्सपो में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कंप्यूटर ज्ञान, चित्रकला, सामान्य ज्ञान सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियाँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना रहा। आयोजन के दौरान अभिभावकों की भी अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।