Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:56 AM
अपराध / Apr 17, 2024

पिता ने अपनी ही पांच वर्षीय पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज,गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इसआधुनिक भ्रष्ट एवं कलयुग में,सब कुछ होने की संभावना नजरआ रही है,विशेषकर, बलात्कार की घटना चरम सीमा पर पहुंच गई है।इस घटना में उम्र का कोई प्रतीबंध नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि एक पापी पिता ने अपनी ही 5 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर मानवता को कलंकित कर दिया है,इस तरह की यह कोई नई घटना नहीं है, इस तरह की घटना नित्यदिन सुननेऔर देखने को मिल रही है,मगर बलात्कारियों को सही समय पर सजा नहीं मिलने के कारण उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है,साथ ही इस तरह की क्राइम पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने ही अपनी 5 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया,उसके रोने बिलखने की आवाज सुनकर पहुंची मां को मामला समझते हुए देर नहीं लगी, उसने भला बुरा कहने के साथ पति की पिटाई भी की।मायके से अपने भाइयों की बुलवाया और पति को पकड़कर लोरिया थाने के हवाले कर दिया। घटना बीते दोपहर की बताई गई है,थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि मामले में प्रार्थमिकी दर्ज कर,पुलिस ने पिता को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,पिता जम्मू कश्मीर में रहकर बढ़ई का काम करता है होली में वह घर लौटा था, दोपहर वह घर में पुत्री को अकेला देखकर उसने इस तरह का दुष्कर्म कर दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap