Tranding
Wed, 17 Jun 2026 05:00 PM

सपा के स्टार प्रचारक की सूची में रामगोविन्द चौधरी का भी नाम शामिल।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया।समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा 2024 के आम चुनाव हेतु स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी किया गया जिसमे बलिया से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी को भी सम्मिलित किया गया हैं।

  रामगोविन्द चौधरी को स्टार प्रचारकों में सम्मिलित करने पर बलिया वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया हैं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कन्हजी"प्रेस को जारी बयान में कहा कि रामगोविन्द चौधरी एक अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के नेता हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस आशा एवं विश्वास से उन्हे यह जिम्मेदारी दिया हैं पार्टी निश्चित ही उससे लाभान्वित होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी।

  कान्हजी ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए जनपद वासियों के तरफ़ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रामगोविन्द चौधरी को बधाई दिया हैं।

Karunakar Ram Tripathi
184

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap