Tranding
Fri, 27 Feb 2026 01:42 PM
राजनीति / May 17, 2025

इफ्तेखार हुसैन को उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी का दूसरी बार सदस्य बनाये जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश। 

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर कैंप कार्यालय पर एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी में दूसरी बार नामित हुए श्री इफ्तेखार हुसैन के सम्मान में आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अजमेर आलम ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री शाहनवाज खान ने किया। मुख्य अतिथि श्री इफ्तेखार हुसैन ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।

समारोह में वक्ताओं ने श्री इफ्तेखार हुसैन को पुनः उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी में नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. साबिर अली, जुबेर आलम खान,अफरोज खान शाही, डॉ. शकील अहमद, इसहाक़ अंसारी, फैजान उल्ला खान, सलीमुल्लाह, मोहम्मद अब्दुल्लाह, जमील अहमद, इमरान खान, कबीर अली मो० सादकीन,मो०आसिफ जी,शाहरुख,मोइनुद्दीन खान, रमज़ान हाशमी, इमरान जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap