Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:25 AM

सशस्त्र पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कीपैड मोबाइल किया जप्त

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सशस्त्र पुलिस बल ने प्रसा जिले के जिराभवानी गाऊपालिका1,बलुआ में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा मेंअवैध कीपैड मोबाइल जप्त किया है,यह मोबाइल भारत से सीमा शुल्क से बचकर नेपाल में तस्करी किए गए थे, जो धान के एक खेत में छुपा कर रखे गए थे। सशस्त्र पुलिस सीमा चौकी महादेव पट्टी के निरीक्षक,हरि चंद्र खड़का ने संवाददाता को बताया कि मेरे नेतृत्व में गस्तीदल ने लावा कंपनी के कुल 450 कीपैड मोबाइल बरामद किया है।सशस्त्र पुलिस बल 13 बटालियन के पुलिस अधीक्षक,पूरन चंद्र भट्ट ने संवाददाता को बताया कि जप्त किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख रुपया आंकी गई है।एसपी भट्ट ने बताया कि सभी जप्त मोबाइलों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीरगंज सीमा शुल्क के हवाले कर दिया गया उन्होंने संवाददाता को यह भी बताया कि सीमा क्षेत्र में सीमा शुल्क की चोरी,तस्करी

रोकने के लिए गस्ती,निगरानी बढ़ा दी गई है।एपीएफ द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही चौकसी से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है,सीमा क्षेत्र मेंअवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap